#Metoo महिलाओं के हित में, सरकार भी गंभीरः रीता

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

#Metoo महिलाओं के हित में, सरकार भी गंभीरः रीता

मुरादाबाद। प्रदेश की महिला कल्याण एवं पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि मीटू महिलाओं के हित में है। इसको लेकर केंद्र सरकार गंभीर है। इसको समाज को स्वीकारना चाहिए, वहीं इसकी आड़ में किसी का अनावश्यक उत्पीड़न भी नहीं होना चाहिए। पीड़ित महिलाओं की


#Metoo महिलाओं के हित में, सरकार भी गंभीरः रीतामुरादाबाद। प्रदेश की महिला कल्याण एवं पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि मीटू महिलाओं के हित में है। इसको लेकर केंद्र सरकार गंभीर है। इसको समाज को स्वीकारना चाहिए, वहीं इसकी आड़ में किसी का अनावश्यक उत्पीड़न भी नहीं होना चाहिए। पीड़ित महिलाओं की बातों को सुना जाना चाहिए। उसपर जल्दबाजी में कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त करनी चाहिए।

मुरादाबाद दौरे पर आई रीता बहुगुणा ने जेल और बाल सुधारगृह का निरीक्षण किया। इसके बाद पंचायत भवन सभागार में साहस वेल्फेयर सोसायटी की जानिब से महिला सशक्तिकरण विषय पर विचार गोष्ठी में कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने महिलाओं के हित के लिए चलाई गईं सरकार की योजनाओं पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कहा कि दीपावली पर सरकार महिलाओं के लिए पचास पिंक बसें चलेगी। 

इसमें यात्री, परिचालक और चालक महिलाए ही होंगी। अगर महिला टिकट लेकर परिवार के किसी पुरूष को ले जाना चाहेगी तो उसका सफर करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने निर्भया फंड से धन दिया हैं। इसके साथ ही प्रदेश में सरकार बेसहारा, विधवा, निराश्रित लोगों के लिए कालोनी का निर्माण कराएगी। 

इस अवसर पर पंचायती राज्यमंत्री चैधरी भूपेंद्र सिंह, बालसंरक्षण आयोग के अध्यक्ष डा. विशेष गुप्ता, नगर विधायक रितेश गुप्ता, मेयर विनोद अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा आदि थे।