मंत्री का प्रियंका गांधी पर विवादित बयान, कहा- सुंदर चेहरे पर वोट नहीं मिलता

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

मंत्री का प्रियंका गांधी पर विवादित बयान, कहा- सुंदर चेहरे पर वोट नहीं मिलता

बिहार में नेताओं के विवादित बोल कम नहीं हो रहे हैं। अब नया मामला नीतीश सरकार में शामिल मंत्री विनोद नारायण झा का है। मंत्री विनोद नारायण झा ने गुरुवार को पटना में मीडिया से बात करते हुए विवादित बयान दिया है। उन्होंने प्रियंका गांधी को नौसिखुआ बताते


मंत्री का प्रियंका गांधी पर विवादित बयान, कहा- सुंदर चेहरे पर वोट नहीं मिलताबिहार में नेताओं के विवादित बोल कम नहीं हो रहे हैं। अब नया मामला नीतीश सरकार में शामिल मंत्री विनोद नारायण झा का है।

मंत्री विनोद नारायण झा ने गुरुवार को पटना में मीडिया से बात करते हुए विवादित बयान दिया है। उन्होंने प्रियंका गांधी को नौसिखुआ बताते हुए कहा कि सुंदर चेहरा पर वोट नहीं मिलता है। इस बयान के बाद कांग्रेस खेमे में सियासत तेज होना तय माना जा रहा है।   

ख़बरों के अनुसार मंत्री विनोद नारायण झा से मीडिया ने प्रियंका गांधी के पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर सवाल पूछा। इसी पर उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी अभी नौसीखुआ है। उनको राजनीति की कोई जानकारी नहीं है।

मंत्री विनोद झा यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने एक चैनल से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस गलतफहमी में है। वह समझ ले कि सुंदर चेहरे पर वोट नहीं मिलता है। बहरहाल राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि मंत्री के इस बयान के बाद कांग्रेस खेमे में सियासत तेज होना तय माना जा रहा है।