MJ अकबर क्या तुम्हें यौन शोषण करने में शर्म नहीं आई?

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

MJ अकबर क्या तुम्हें यौन शोषण करने में शर्म नहीं आई?

नई दिल्ली। बीजेपी नेता एवं केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर महिला पत्रकारों ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। महिला पत्रकारों का आरोप है कि एमजे अकबर जॉब इंटरव्यू के नाम पर युवा महिलाओं को होटल में बुलाकर उनके साथ आपत्तिजनक हरकतें किया करते थे।


MJ अकबर क्या तुम्हें यौन शोषण करने में शर्म नहीं आई?
नई दिल्ली। बीजेपी नेता एवं केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर महिला पत्रकारों ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। महिला पत्रकारों का आरोप है कि एमजे अकबर जॉब इंटरव्यू के नाम पर युवा महिलाओं को होटल में बुलाकर उनके साथ आपत्तिजनक हरकतें किया करते थे। एमजे अकबर पर यह आरोप प्रिया रमानी और शुमा राहा नाम की महिला पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर शुरु किए गए ‘मी टू कैंपेन’ के तहत लगाए हैं।

प्रिया रमानी ने ट्वीट कर कहा है कि वह भी उनकी (एमजे अकबर) ग़लत हरकत की शिकार हुई। उसके साथ मुंबई के एक होटल में आपत्तिजनक हरकत की गई।

वहीं शुमा राहा ट्वीट में कहा, उसके साथ 1995 में ताज बंगाल होटल, कोलकाता में एमजे अकबर ने ग़लत हरकती की। उनकी ग़लत हरकत के विरोध में उसने नौकरी करने से इंकार कर दिया। प्रिया रमानी और शुमा राहा के इन ट्वीट्स के बाद कई अन्य महिला पत्रकारों ने भी बीजेपी नेता पर लगाए गए इन आरोपों का समर्थन किया है।

यौन उत्पीड़न के इन आरोपों के बाद समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता घनश्याम तिवारी ने एमजे अकबर के मंत्री पद से इस्तीफे की मांग की है। वहीं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “अपराधी एमजे अकबर तुमपर लानत हो, तुम वही हो न जिसने ट्रिपल तलाक़ बिल के दौरान संसद में खड़े होकर मुस्लिम महिला सशक्तिकरण और उनके शोषण को रोकने की बात की थी। प्रधानमंत्री अगर आप सच में ‘बेटी बचाओ’ पर यक़ीन रखते हैं तो अपने इस मंत्री को पद से बर्खास्त करें”।