मोदी ने लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान के निधन पर शोक व्यक्त किया

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

मोदी ने लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता रामचंद्र पासवान के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ''श्री रामचंद्र पासवान जी ने गरीबों और दबे कुचले लोगों के लिए अथक कार्य किया। हर मंच पर उन्


मोदी ने लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान के निधन पर शोक व्यक्त किया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता रामचंद्र पासवान के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ''श्री रामचंद्र पासवान जी ने गरीबों और दबे कुचले लोगों के लिए अथक कार्य किया। हर मंच पर उन्होंने किसानों और नौजवानों के अधिकारों के लिए बेबाकी से बात की।

उन्होंने कहा कि लोकसभा सदस्य ने समाज सेवा के लिए उल्लेखनीय प्रयास किए। लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के छोटे भाई रामचंद्र का रविवार को यहां राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ''उनके निधन से दुख हुआ। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना।