मोदी ने गंगा के नाम पर भ्रष्टाचार बढ़वाया, कुछ नहीं किया : वाटरमैन राजेंद्र सिंह

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

मोदी ने गंगा के नाम पर भ्रष्टाचार बढ़वाया, कुछ नहीं किया : वाटरमैन राजेंद्र सिंह

दुनिया भर में वाटरमैन नाम से मशहूर मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह ने गंगा नदीं की हालत पर पीएम मोदी को निशाने पर लिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर गंगा के नाम पर भ्रष्टाचार बढ़ाने का आरोप लगाया। राजेंद्र सिंह ने


मोदी ने गंगा के नाम पर भ्रष्टाचार बढ़वाया, कुछ नहीं किया : वाटरमैन राजेंद्र सिंहदुनिया भर में वाटरमैन नाम से मशहूर मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह ने गंगा नदीं की हालत पर पीएम मोदी को निशाने पर लिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर गंगा के नाम पर भ्रष्टाचार बढ़ाने का आरोप लगाया।

राजेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने गंगा नदी के किनारे सिर्फ सुंदरीकरण करने का काम किया है। जबकि, नदी का स्वास्थ्य लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। टेलिग्राफ के मुताबिक उन्होंने कहा कि गंगा के रक्त-संचार में समस्या है और मोदी सरकार उसके दांत का इलाज कर रही है। गंगा में प्रदूषण और बहाव क्षेत्र में अतिक्रमण गंभीर समस्या है। लेकिन, इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

राजेंद्र सिंह गंगा सद्भावना यात्रा के तहत पश्चिम बंगाल में हैं। वह 11 राज्यों से होकर बहने वाली गंगा नदी की 2,250 किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं। राजेंद्र सिंह ने कहा है कि पीएम मोदी ने बीते साढ़े चार साल में गंगा के लिए कुछ नहीं किया। उनकी सरकार ने गंगा के नाम पर सिर्फ बंटवारे की राजनीति की है।

सिंह ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या यह है कि प्रधानमंत्री और उनके समर्थक गंगा को हिंदुओं की नदी घोषित करने पर तुले हैं। यह बंटवारे की राजनीति है। गंगा सभी धर्मों के लोगों की है।