दिल्ली में 5,000 से ज्यादा स्पा चल रहे हैं, नगर निगम का दावा है कि केवल 498: DCW

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

दिल्ली में 5,000 से ज्यादा स्पा चल रहे हैं, नगर निगम का दावा है कि केवल 498: DCW

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में 5,000 से ज्यादा स्पा चल रहे हैं जबकि तीनों नगर निगम का दावा है कि केवल 498 स्पा हैं। महिला आयोग ने एक सर्च इंजन वेबसाइट को नोटिस जारी कर उसके पोर्टल पर स्पा सेंटरों के पंजीकरण


दिल्ली में 5,000 से ज्यादा स्पा चल रहे हैं, नगर निगम का दावा है कि केवल 498: DCW
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में 5,000 से ज्यादा स्पा चल रहे हैं जबकि तीनों नगर निगम का दावा है कि केवल 498 स्पा हैं। महिला आयोग ने एक सर्च इंजन वेबसाइट को नोटिस जारी कर उसके पोर्टल पर स्पा सेंटरों के पंजीकरण के संबंध में सूचना मांगी थी। अपने जवाब में पोर्टल ने कहा है कि दिल्ली में 5,000 से ज्यादा स्पा संचालित किए जा रहे हैं।

आयोग ने कहा कि तीनों निकाय - पूर्वी दिल्ली नगर निगम, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम और उत्तरी दिल्ली नगर निगम का दावा है कि केवल 498 स्पा हैं। दक्षिणी नगर निगम ने सूचित किया है कि उसके क्षेत्र में 297 स्पा चल रहे हैं। जबकि उत्तरी एमसीडी ने अपने क्षेत्र में 127 और पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने अपने क्षेत्र में 60 स्पा होने की बात कही है।

आयोग ने दिल्ली में कई स्पा सेंटर का निरीक्षण किया था और इन स्थानों पर कथित देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश किया था। आयोग ने कहा कि उसे अवगत कराया गया था कि वेबासइट पर स्पा और मसाज सेंटर के विज्ञापन आते हैं। इसके बाद नोटिस जारी किया गया था।