अमीरों की सूची में मुकेश अंबानी 13वें नंबर पर तो अनिल अंबानी 1300 के पार

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

अमीरों की सूची में मुकेश अंबानी 13वें नंबर पर तो अनिल अंबानी 1300 के पार

अंबानी भाइयों के बीच संपत्ति की खाई लगातार बढ़ती जा रही है। एक तरफ मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे बड़े अमीरों की सूची में 13वें स्थान पर हैं तो अनिल अंबानी इस सूची में बहुत नीचे चले गए हैं। दोनों के बीच 1300 से अधिक स्थानों का अंतर है। फोर्ब्स की दुनिय


अमीरों की सूची में मुकेश अंबानी 13वें नंबर पर तो अनिल अंबानी 1300 के पारअंबानी भाइयों के बीच संपत्ति की खाई लगातार बढ़ती जा रही है। एक तरफ मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे बड़े अमीरों की सूची में 13वें स्थान पर हैं तो अनिल अंबानी इस सूची में बहुत नीचे चले गए हैं। दोनों के बीच 1300 से अधिक स्थानों का अंतर है।
फोर्ब्स की दुनिया के अरबपतियों की सूची में वह छह पायदान की छलांग लगाकर 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। मुकेश अंबानी (61 वर्ष) की संपत्ति 2018 में 40.1 अरब डॉलर थी जो कि बढ़कर 50 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। दुनिया के अमीरों में पिछले साल वह 19 वें स्थान पर थे और इस साल वह छह स्थान ऊपर चढ़कर 13वें नंबर पर आ गए हैं। इससे पहले 2017 की फोर्ब्स पत्रिका की अरबपतियों की सूची में मुकेश अंबानी का स्थान 33वां था।
दूसरी तरफ उनके भाई अनिल अंबानी के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। कभी मुकेश अंबानी के बराबर संपत्ति के मालिक रहे अनिल अंबानी अनिल के पास अब महज 1.7 अरब डॉलर की संपत्ति है और दुनिया के अमीरों में उनका नंबर अब 1349वां हैं। भारी कर्ज के बोझ में दबी उनकी कंपनी रिलायंस कॉम्युनिकेशन दिवालिया प्रक्रिया में है। एरिक्शन इंडिया का बकाया नहीं चुकाने की वजह से अनिल अंबानी कोर्ट की अवमानना के दोषी करार दिए जा चुके हैं और उन पर जेल जाने का खतरा भी मंडरा रहा है।
फोर्ब्स की सूची में शामिल भारत के 106 अरबपतियों में मुकेश अंबानी सबसे आगे हैं। विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी 22.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ इस सूची में 36 वें स्थान पर हैं। प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एचसीएल के सह-संस्थापक शिव नाडर 82वें और आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन और सीईओ लक्ष्मी मित्तल 91वें स्थान पर रहे हैं।