मुंबई पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दिया साइबर सुरक्षा का संदेश!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

मुंबई पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दिया साइबर सुरक्षा का संदेश!

मुंबई पुलिस अपने रोचक ट्वीट्स को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरती है। हाल ही में साइबर सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस का एक ट्वीट काफी लोकप्रिय हो रहा है। फिल्मी डायलॉग्स के जरिये इस ट्वीट में युवाओं को सतर्क रहने का संदेश दिया है। मुंबई पुलिस की इस पहल को


मुंबई पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दिया साइबर सुरक्षा का संदेश!मुंबई पुलिस अपने रोचक ट्वीट्स को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरती है। हाल ही में साइबर सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस का एक ट्वीट काफी लोकप्रिय हो रहा है। फिल्मी डायलॉग्स के जरिये इस ट्वीट में युवाओं को सतर्क रहने का संदेश दिया है।

मुंबई पुलिस की इस पहल को सोशल मीडिया पर काफी तारीफें मिल रही हैं। लोगों ने सोशल मीडिया पर ही मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया भी दी है। साथ ही मुंबई पुलिस को इस शानदार पहल के लिए सम्मानित करने की भी मांग की है।

इस ट्वीट में एक पोस्टर शेयर किया गया है जिसमें फिल्म ‘अंदाज अपना-अपना’ की फोटो लगाई गई है। 2 फरवरी को सामने आए इस ट्वीट में आमिर खान और सलमान खान की फोटो के साथ लिखा है, ‘दो दोस्त एक कप में चाय पियेंगे, इससे दोस्ती बढ़ती है।’ इसके साथ ही लिखा है लेकिन पासवर्ड के साथ ऐसा नहीं है। ‘पासवर्ड अपना-अपना।’