मुसलमानों ने कराई हिंदू लड़की की शादी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

मुसलमानों ने कराई हिंदू लड़की की शादी

कर्नाटक के उप्पिनांगड़ी के पास कारुवेलू में एक हिंदू लड़की की शादी के लिए उसके पड़ोसी मुसलमानों ने हर तरह से लड़की का सपॉर्ट किया। इन लोगों ने मिलकर लड़की की शादी उसी लड़के से कराई, जिससे वह प्यार करती है। दुल्हन रेवती सलमारा के रहने वाले एक लड़के श


मुसलमानों ने कराई हिंदू लड़की की शादीकर्नाटक के उप्पिनांगड़ी के पास कारुवेलू में एक हिंदू लड़की की शादी के लिए उसके पड़ोसी मुसलमानों ने हर तरह से लड़की का सपॉर्ट किया। इन लोगों ने मिलकर लड़की की शादी उसी लड़के से कराई, जिससे वह प्यार करती है।

दुल्हन रेवती सलमारा के रहने वाले एक लड़के शरत से प्यार करती है। शरत एक फैक्ट्री में काम करता है। घर की माली हालत खराब होने के चलते रेवती के घर वाले चाहकर भी उसकी शादी शरत से नहीं करवा पा रहे थे।

जब यही बात रेवती के मुस्लिम पड़ोसियों को पता चली तो उन्होंने रेवती की शादी की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेने की ठानी।  इन लोगों ने शरत के घर वालों से बात करके शादी की तारीख तय करवाई और बाकी जरूरी इंतजाम भी अपने खर्च पर किए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शादी के लिए मंगलसूत्र और शादी के जोड़े खरीदने के लिए लतीफ, शब्बीर, अशरफ और पुत्तुमोनू आदि ने मिलकर उठाया। इस प्रकार 18 मार्च को रेवती और शरत की शादी हिंदू रीति-रिवाजों के हिसाब से करवाई गई। इस शादी में में 150 लोगों के खानपान का इंतजाम भी इन्हीं लोगों ने किया था।