लंदन से लाखों की नौकरी छोड़कर आईं नौक्षम BJP के टिकट पर लड़ेंगी चुनाव...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

लंदन से लाखों की नौकरी छोड़कर आईं नौक्षम BJP के टिकट पर लड़ेंगी चुनाव...

नई दिल्ली। BJP ने हरियाणा की ज्यादातर सीटों के लिए लिस्ट जारी कर दी है। इन लिस्ट में एक नाम है नौक्षम चौधरी का, जिन्हें भारतीय जनता पार्टी ने पुन्हाना विधानसभा सीट से टिकट दिया है। मेवात में नौक्षम को लेकर चर्चाए हो रही हैं। नौक्षम ने तीन विषयों में


लंदन से लाखों की नौकरी छोड़कर आईं नौक्षम BJP के टिकट पर लड़ेंगी चुनाव...नई दिल्ली। BJP ने हरियाणा की ज्यादातर सीटों के लिए लिस्ट जारी कर दी है। इन लिस्ट में एक नाम है नौक्षम चौधरी का, जिन्हें भारतीय जनता पार्टी ने पुन्हाना विधानसभा सीट से टिकट दिया है। मेवात में नौक्षम को लेकर चर्चाए हो रही हैं।

नौक्षम ने तीन विषयों में MA किया है। उन्होंने पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से दो विषय में परास्नातक करके लंदन से आगे की पढ़ाई की। लंदन में तीन साल रहने के दौरान वहां उन्हें काम करने और करियर बनाने के कई ऑफर मिले।
लंदन से लाखों की नौकरी छोड़कर आईं नौक्षम BJP के टिकट पर लड़ेंगी चुनाव...

पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही नौक्षम के लिए राजनीति की दुनिया एकदम अलग नहीं है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से पढ़ाई की है। इस दौरान वो छात्र राजनीति में भी रही हैं। बीते दिनों जब वो प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हुईं तो उनकी रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया, जिसे आश्चर्यजनक माना गया।

मिरांडा हाउस से पढ़ाई खत्म करके वो तीन साल के लिए लंदन चली गईं। यहां जाकर वो पौंड में कमाने लगी, ये भारत के लिहाज से लाखों की नौकरी थी। लंदन में तीन साल तक काम करने के दौरान उन्हें अपने वतन की फिर से याद आई, उन्हें लगा कि उनके घर, परिवार, राज्य को उन जैसे लोगों की जरूरत है। बस ये ही सोचकर वो वापस इंडिया आकर काम करने लगीं।
लंदन से लाखों की नौकरी छोड़कर आईं नौक्षम BJP के टिकट पर लड़ेंगी चुनाव...
नौक्षम के पारिवारिक बैकग्राउंड की बात करें तो यहां भी उन्होंने बहुत सारे संघर्ष नहीं देखे। उनकी मां IAS और पिता रिटायर्ड जज हैं। शायद ये ही वजह है कि महज 26 साल की उम्र में नौक्षम ने इतना बड़ा फैसला ले लिया और अपने ही क्षेत्र से आकर चुनाव भी लड़ रही हैं। बताते हैं कि उन्होंने करीब एक माह पहले ही अगस्त के अंतिम सप्ताह में बीजेपी की सदस्यता ली थी। उन्होंने इससे पहले जनता से रायशुमारी भी की थी।

बताया जा रहा है कि नौक्षम 10 भाषाएं जानती हैं। उन्हें लंदन से एक करोड़ रुपये सालाना वेतन का ऑफर मिला था। जिसे ठुकराकर वो प्रदेश की सबसे पिछड़ी मानी जाने वाली विधानसभा पुन्हाना से चुनाव लड़ रही हैं। यहां उनके सामने बड़े-बड़े दिग्गज होंगे, जिनके सामने नौक्षम को अपने आपको साबित करना होगा।