नाज़ जोशी ने जीता मिस वर्ल्‍ड डायवर्सिटी-2019 का ताज

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

नाज़ जोशी ने जीता मिस वर्ल्‍ड डायवर्सिटी-2019 का ताज

दिल्ली की रहने वाली नाज़ जोशी ने इतिहास रचा है। उन्होंने बीते दिनों मिस वर्ल्ड डायवर्सिटी- 2019 का ताज जीता है, वो भी लगातार तीसरी बार। यह प्रतियोगिता मॉरिशस के पोर्ट लुईस शहर में आयोजित की गई थी। नाज़ ने दुनियाभर से आई 14 प्रतिभागियों को मात देकर य


नाज़ जोशी ने जीता मिस वर्ल्‍ड डायवर्सिटी-2019 का ताज
दिल्‍ली की रहने वाली नाज़ जोशी ने इतिहास रचा है। उन्‍होंने बीते दिनों मिस वर्ल्‍ड डायवर्सिटी- 2019 का ताज जीता है, वो भी लगातार तीसरी बार। यह प्रतियोगिता मॉरिशस के पोर्ट लुईस शहर में आयोजित की गई थी। नाज़ ने दुनियाभर से आई 14 प्रतिभागियों को मात देकर यह ताज फिर से अपने नाम कर लिया है। नाज़ जोशी एक ट्रांसजेंटडर मॉडल है।

नाज़ को मिस वर्ल्‍ड डायवर्सिटी प्रतियोगिता में मिस कांगेनियलिटी और बेस्‍ट नेशनल कॉस्‍ट्यूम का भी टाइटल मिला। उन्‍होंने नीले रंग की लहंगा-चोली पहनी थी। नाज़ जोशी इससे पहले 2017 और 2018 में भी इस ताज को जीत चुकी हैं। उन्‍हें 2017 में मिस रिपब्‍ल‍िक इंटरनेशनल ब्‍यूटी एंबेसडर भी चुना गया था।

View this post on Instagram

A post shared by NAAZJOSHI (@naazjoshi) on