मोदी सरकार में जनता के सवालों का सामना करने की हिम्मत नहीं : प्रियंका गांधी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

मोदी सरकार में जनता के सवालों का सामना करने की हिम्मत नहीं : प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को भाजपा पर देश के संविधान और लोकतंत्र को नष्ट करने की पूरी तैयारी कर लेने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि केन्द्र की 'सबसे कमजोर' नरेन्द्र मोदी सरकार में जनता के बुनियादी सवालों का सामना करने


मोदी सरकार में जनता के सवालों का सामना करने की हिम्मत नहीं  : प्रियंका गांधी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को भाजपा पर देश के संविधान और लोकतंत्र को नष्ट करने की पूरी तैयारी कर लेने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि केन्द्र की 'सबसे कमजोर' नरेन्द्र मोदी सरकार में जनता के बुनियादी सवालों का सामना करने की हिम्मत नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका ने अयोध्या में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल खत्री के समर्थन में आयोजित जनसभा में भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा- इन लोगों ने संविधान, लोकतंत्र और संस्थाओं को नष्ट करने की पूरी योजना बना ली है। संविधान और लोकतंत्र जनता को मजबूत बनाते हैं। चूंकि ये लोग काम करने के बजाये सिर्फ बातें करते हैं इसलिये आपको मजबूत नहीं होने देना चाहते। देश में इससे दुर्बल सरकार और कोई नहीं रही है।

उन्होंने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर तंज करते हुए कहा- जनता की आवाज सुनना सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति है। सरकार आपकी बात नहीं सुन रही है, यह शक्ति नहीं दुर्बलता है। इस सरकार में वह हिम्मत नहीं है कि आपकी बात सुने। वे (प्रधानमंत्री मोदी) गांव-गांव इसलिये नहीं जाते, क्योंकि वहां सचाई दिखायी देती है।