भगवान श्रीराम को धोखा देकर कोई प्रधानमंत्री नहीं बन सकता : वसीम रिज़वी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

भगवान श्रीराम को धोखा देकर कोई प्रधानमंत्री नहीं बन सकता : वसीम रिज़वी

लखनऊ। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी ने कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी के भगवान श्रीराम पर दिए गए बयान पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि भगवान श्रीराम को धोखा देकर कोई प्रधानमंत्री नहीं बन सकता। वसीम रिजवी ने एक बयान में कहा कि का


भगवान श्रीराम को धोखा देकर कोई प्रधानमंत्री नहीं बन सकता : वसीम रिज़वीलखनऊ। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी ने कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी के भगवान श्रीराम पर दिए गए बयान पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि भगवान श्रीराम को धोखा देकर कोई प्रधानमंत्री नहीं बन सकता।

वसीम रिजवी ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं। वे कुछ कट्टरपंथी मुसलमानों के वोट बैंक के लिए हिंदू होकर इस तरह के बयान दे रहे हैं। रिजवी ने कहा कि हम मुसलमान एक छोटे से प्लेटफार्म से भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण का प्रयास कर रहे हैं। क्योंकि मुसलमान चाहता है कि धर्म के नाम पर अब राजनीति न हो।