पुलिस की कहानी पर भरोसा नहीं, यह एनकाउंटर नहीं मर्डर है: अखिलेश

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

पुलिस की कहानी पर भरोसा नहीं, यह एनकाउंटर नहीं मर्डर है: अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने पुलिस पर झांसी में 28 वर्षीय युवक पुष्पेंद्र यादव की हत्या का आरोप लगाया है। अखिलेश ने इस मामले में न्यायिक जांच की मांग की है। पिछले हफ्ते झांसी के पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि पुष्पेंद्र यादव अवैध


पुलिस की कहानी पर भरोसा नहीं, यह एनकाउंटर नहीं मर्डर है: अखिलेशलखनऊ। समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने पुलिस पर झांसी में 28 वर्षीय युवक पुष्पेंद्र यादव की हत्या का आरोप लगाया है।

अखिलेश ने इस मामले में न्यायिक जांच की मांग की है। पिछले हफ्ते झांसी के पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि पुष्पेंद्र यादव अवैध रूप से खनन कार्य में शामिल था और 29 सितंबर को थानाध्यक्ष द्वारा उसके कुछ ट्रक जब्त किये जाने के बाद उनसे उसकी कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद उसने थानेदार पर गोली चला दी और एनकाउंटर में उसकी मौत हो गई।

अखिलेश यादव ने झांसी में परिजनों से मुलाकात के बाद कहा, 'पुलिस की कहानी पर भरोसा नहीं होता। यह एनकाउंटर नहीं बल्कि मर्डर है। उत्तर प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं हैं जहां मुख्यमंत्री खुले तौर पर पुलिस की बर्बरता को बढ़ावा देते हैं।'