अब बिना इजाजत WhatsApp ग्रुप में किसी को जोड़ नहीं पाएंगे एडमिन

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

अब बिना इजाजत WhatsApp ग्रुप में किसी को जोड़ नहीं पाएंगे एडमिन

व्हाट्सऐप ने ग्रुप चैटिंग के लिए प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव किया है। नए अपडेट के बाद किसी भी व्हाट्सऐप ग्रुप का एडमिन किसी को भी उसकी इजाजत के बिना ग्रुप में एड नहीं कर पाएगा। ग्रुप में किसी को जोड़ने से पहले उसे उस शख्स की इजाजत लेनी होगी और इसके ल


अब बिना इजाजत WhatsApp ग्रुप में किसी को जोड़ नहीं पाएंगे एडमिनव्हाट्सऐप ने ग्रुप चैटिंग के लिए प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव किया है। नए अपडेट के बाद किसी भी व्हाट्सऐप ग्रुप का एडमिन किसी को भी उसकी इजाजत के बिना ग्रुप में एड नहीं कर पाएगा।

ग्रुप में किसी को जोड़ने से पहले उसे उस शख्स की इजाजत लेनी होगी और इसके लिए एक इनावइट भेजना होगा। बता दें कि इस फीचर की टेस्टिंग पहले से ही हो रही थी लेकिन अब इसे धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन


नए अपडेट के बाद यदि आप चाहते हैं कि कोई भी ग्रुप एडमिन आपकी इजाजत के बिना आपको किसी ग्रुप में एड ना करे तो इसके लिए आपको कुछ सेटिंग करनी होगी। इसके लिए सबसे पहले अपने व्हाट्सऐप ऐप को अपडेट करें।

इसके बाद ऐप को ओपन करें और इस स्टेप को फॉलो करें। Account > Privacy > Groups इसके बाद आपको तीन विकल्प मिलेंगे जिनमें Nobody, My Contacts  और Everyone शामिल हैं। इनमें से यदि आप Nobody के विकल्प का चयन करते हैं तो आपको कोई भी किसी ग्रुप में एड नहीं कर पाएगा।