ओडिशा सीएम की लेखिका बहन ने पद्मश्री लेने से किया इनकार

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

ओडिशा सीएम की लेखिका बहन ने पद्मश्री लेने से किया इनकार

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बहन और मशहूर लेखिका गीता मेहता पद्म श्री पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया। गीता मेहता ने ट्वीट के जरिए यह सम्मान न लेने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा है कि, मैं यह पुरस्कार नहीं ले सकती क्योंकि इन्हें देने की टाइमिंग


ओडिशा सीएम की लेखिका बहन ने पद्मश्री लेने से किया इनकारओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बहन और मशहूर लेखिका गीता मेहता पद्म श्री पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया। गीता मेहता ने ट्वीट के जरिए यह सम्मान न लेने की जानकारी दी।

उन्होंने लिखा है कि, मैं यह पुरस्कार नहीं ले सकती क्योंकि इन्हें देने की टाइमिंग सही नहीं है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने उनके नाम का ऐलान किया था।

एक प्रेस स्टेटमेंट जारी करते हुए गीता मेहता ने कहा, भारत सरकार ने मुझे पद्म श्री जैसे सम्मान के लिए चुना इसके लिए मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। पर मुझे अफसोस है कि मैं यह सम्मान नहीं ले सकती।

भारत में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं और इस सम्मान के लिए जो टाइमिंग चुनी गई है, उससे गलत संदेश जाएगा। जो मुझे और सरकार को शर्मिंदा कर सकता है। इसका मुझे हमेशा अफसोस रहेगा।’