सिर्फ मोदी ही देश की सीमाओं की रक्षा कर सकते हैं : अमित शाह

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

सिर्फ मोदी ही देश की सीमाओं की रक्षा कर सकते हैं : अमित शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही देश की सीमाओं की रक्षा कर सकते हैं। उन्होंने पाकिस्तान के बालाकोट में हवाई हमले में मारे गए लोगों की संख्या के संबंध


सिर्फ मोदी ही देश की सीमाओं की रक्षा कर सकते हैं : अमित शाहभाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही देश की सीमाओं की रक्षा कर सकते हैं।

उन्होंने पाकिस्तान के बालाकोट में हवाई हमले में मारे गए लोगों की संख्या के संबंध में सबूत मांगने के लिए भी कांग्रेस की आलोचना की और दावा किया कि मोदी के तहत भारत अपने सैनिकों के खून का बदला लेने वाला अमेरिका और इजराइल के बाद दुनिया का तीसरा देश बन गया है।

भाजपा अध्यक्ष ने एक चुनावी रैली में कहा, क्या हमें अपने सैनिकों के खून का बदला नहीं लेना चाहिए? कांग्रेस देश की सीमा की रक्षा नहीं कर सकती। केवल भाजपा और नरेंद्र मोदी ही ऐसा कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी तत्वों द्वारा उरी और पुलवामा हमलों के बाद सैनिकों के खून का बदला लिया। शाह भाजपा के सहयोगी दल अगप के मोनिमाधब महंत के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे जो कलियाबोर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह सरकार के 10 वर्षों में, हमारे सैनिकों के सिर काट दिए गए थे। लेकिन भारत की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया।