पाकिस्तान ने राजौरी में तोड़ा संघर्ष विराम, एक जवान शहीद

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

पाकिस्तान ने राजौरी में तोड़ा संघर्ष विराम, एक जवान शहीद

नई दिल्ली। गुरुवार सुबह से ही जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग जारी है। इस फायरिंग में अब तक एक जवान के शहीद होने की सूचना है। जवान की पहचान रायफलमेन यश पाल के रुप में हुई है। यश पाल 24 साल के थे और जम्मू के उधमपुर के रहने वाले


पाकिस्तान ने राजौरी में तोड़ा संघर्ष विराम, एक जवान शहीद
नई दिल्ली। गुरुवार सुबह से ही जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग जारी है। इस फायरिंग में अब तक एक जवान के शहीद होने की सूचना है। जवान की पहचान रायफलमेन यश पाल के रुप में हुई है। यश पाल 24 साल के थे और जम्मू के उधमपुर के रहने वाले थे। जम्मू के पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की पुष्टि की। अलबत्ता उन्होंने कहा कि इसमें हुए नुकसान के बारे में अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।