भारत की सामिया से आज निकाह करेंगे पाक क्रिकेटर हसन अली

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

भारत की सामिया से आज निकाह करेंगे पाक क्रिकेटर हसन अली

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली आज दुबई में सामिया आरजू से शादी करने जा रहे हैं। सामिया मूल रूप से भारत के हरियाणा की रहने वाली हैं। लेकिन, फिलहाल वो पैरेंट्स के साथ दुबई में रहती हैं। उनके कुछ परिजन दिल्ली में भी रहते हैं। सामिया और हसन ने शादी के


भारत की सामिया से आज निकाह करेंगे पाक क्रिकेटर हसन अली
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली आज दुबई में सामिया आरजू से शादी करने जा रहे हैं। सामिया मूल रूप से भारत के हरियाणा की रहने वाली हैं। लेकिन, फिलहाल वो पैरेंट्स के साथ दुबई में रहती हैं। उनके कुछ परिजन दिल्ली में भी रहते हैं। सामिया और हसन ने शादी के पहले प्री वेडिंग फोटो शूट कराया।

इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सामिया एक एयरलाइन कंपनी में इंजीनियर हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त ट्रेनिंग कैम्प में व्यस्त है। सिर्फ लेग स्पिनर शादाब खान इस निकाह में शामिल होंगे। हसन अली संभवत: अगले महीने पाकिस्तान में शादी की दावत देंगे।