राफेल लड़ाकू विमान लेने से पाकिस्तान को चिंतित होना चाहिए, कांग्रेस दुखी क्यों?: शाहनवाज

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

राफेल लड़ाकू विमान लेने से पाकिस्तान को चिंतित होना चाहिए, कांग्रेस दुखी क्यों?: शाहनवाज

भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि भारत के अत्याधुनिक राफेल लड़ाकू विमान लेने से पाकिस्तान को फिक्रमंद होना चाहिए न कि कांग्रेस को। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को फ्रांस में पहले राफेल विमान को प्रतीकात्मक रूप से प्राप्त किया। यहां पत्र


राफेल लड़ाकू विमान लेने से पाकिस्तान को चिंतित होना चाहिए, कांग्रेस दुखी क्यों?: शाहनवाजभाजपा प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि भारत के अत्याधुनिक राफेल लड़ाकू विमान लेने से पाकिस्तान को फिक्रमंद होना चाहिए न कि कांग्रेस को।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को फ्रांस में पहले राफेल विमान को प्रतीकात्मक रूप से प्राप्त किया। यहां पत्रकारों से बातचीत में हुसैन ने आरोप लगाया, ‘‘ कांग्रेस एक दशक तक देश के लिए राफेल लड़ाकू विमान नहीं ला सकी। उन्होंने विपक्ष में रहते हुए ये विमान लेने के रास्ते में बाधाएं डालीं।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘ अगर भारत को राफेल जैसे उन्नत विमान मिल रहे हैं तो पाकिस्तान को चिंतित होना चाहिए। कांग्रेस इतनी चिंतित क्यों है?’’