BJP-RSS के लोग आज गांधी का नाम लेते हैं, ये कांग्रेस की जीत है: गहलोत

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

BJP-RSS के लोग आज गांधी का नाम लेते हैं, ये कांग्रेस की जीत है: गहलोत

नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि यह कांग्रेस की जीत है कि भाजपा और आरएसएस आज महात्मा गांधी का नाम लेते हैं। इतने सालों तक उन्होंने उन्हें स्वीकार नहीं किया था। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर जयपुर में आयोज


BJP-RSS के लोग आज गांधी का नाम लेते हैं, ये कांग्रेस की जीत है: गहलोत
नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि यह कांग्रेस की जीत है कि भाजपा और आरएसएस आज महात्मा गांधी का नाम लेते हैं। इतने सालों तक उन्होंने उन्हें स्वीकार नहीं किया था।

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर जयपुर में आयोजित राज्य कांग्रेस समिति के विशेष कार्यक्रम में बोलते हुए गहलोत ने कहा कि देश और दुनिया उनके सिद्धांतों के बिना नहीं चल सकता और भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को अपनी गलती के लिए माफी मांगनी चाहिए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गहलोत ने कहा, 75 साल पहले उनकी सोच क्या थी? क्या उन्होंने कभी गांधी, पटेल और आंबेडकर का नाम लिया था? मेरा मानना है कि यह गांधी और कांग्रेस की जीत है कि आरएसएस-भाजपा को आज हमारे नेताओं को नाम लेना पड़ रहा है। यह हमारी नीतियों, कार्यक्रमों और आस्था की जीत है।