चोरी के आरोप में पकड़ी गई नाबालिग लड़की के लोगों ने बाल खींचे, दी गालियां
नागपुर। बाजार में एक नाबालिग लड़की की कुछ लोगों ने बुरी तरह से पिटाई कर दी। लड़की को पीटने वालों का आरोप है वह एक दुकान में चोरी करते हुए पकड़ी गई थी। शुक्रवार को हुई इस घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसके बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एक दर्जन
नागपुर। बाजार में एक नाबालिग लड़की की कुछ लोगों ने बुरी तरह से पिटाई कर दी। लड़की को पीटने वालों का आरोप है वह एक दुकान में चोरी करते हुए पकड़ी गई थी।
शुक्रवार को हुई इस घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसके बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एक दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
घटना शहर के जरिपटका इलाके की है। यह नागपुर के सबसे व्यस्ततम बाजारों में से एक है। लोगों का आरोप है कि इस लड़की ने यहां एक दर्जन से ज्यादा चोरियों को अंजाम दिया है। शुक्रवार को वह जैसे ही एक दुकान के सामने नजर आई लोगों ने उसे पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। उसके बाल खींचे और उसे भद्दी-भद्दी गालियां दी।