PM मोदी ने पूरा किया अखंड भारत का सपना: अमित शाह

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

PM मोदी ने पूरा किया अखंड भारत का सपना: अमित शाह

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी के गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि कांग्रेस वर्षों तक राज्य की सत्ता में रही, लेकिन उसने जनता के लिए कुछ नहीं किया। जबकि देवेंद्र


PM मोदी ने पूरा किया अखंड भारत का सपना: अमित शाह
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी के गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि कांग्रेस वर्षों तक राज्य की सत्ता में रही, लेकिन उसने जनता के लिए कुछ नहीं किया।

जबकि देवेंद्र फडणवीस ने पांच साल के कार्यकाल में ही कई उल्लेखनीय कार्य कर दिखाए।  केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, विदेशों में प्रधानमंत्री जहां-जहां जाते हैं, वहां उनका जोरदार स्वागत होता है। नरेंद्र मोदी को जिस तरह से विदेशों में  सम्मान मिलता है उससे कांग्रेस को तकलीफ होती है। विदेश में ये सम्मान, मोदी या भाजपा का सम्मान नहीं है। ये समूचे देश का सम्मान है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र से भाजपा को ज्यादा सीटें जितवाने के लिए लोगों का आभार भी जताया। कहा, ''पीएम ने आर्टिकल 370 हटाकर पूरे देश से दो विधान, दो प्रधान और दो निशान को खत्म कर दिया। देश को अखंड बनाने का महान काम किया है। आज सरदार पटेल के अखंड भारत का सपना पूरा हो चुका है।''