टिक-टॉक स्टार को पुलिस ने घेरा, गोली मारकर किया सुसाइड

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

टिक-टॉक स्टार को पुलिस ने घेरा, गोली मारकर किया सुसाइड

बिजनौर में रोडवेज बस में शनिवार को 30 वर्षीय अश्विनी कुमार नाम के एक शख्स ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह जॉनी दादा और टिक-टॉक विलेन के रूप में भी मशहूर था। पुलिस ने बताया कि अश्विनी तीन हत्याओं में मुख्य संदिग्ध था, जो खुद को 'खलनायक' के रूप में


टिक-टॉक स्टार को पुलिस ने घेरा, गोली मारकर किया सुसाइड
बिजनौर में रोडवेज बस में शनिवार को 30 वर्षीय अश्विनी कुमार नाम के एक शख्स ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह जॉनी दादा और टिक-टॉक विलेन के रूप में भी मशहूर था।

पुलिस ने बताया कि अश्विनी तीन हत्याओं में मुख्य संदिग्ध था, जो खुद को 'खलनायक' के रूप में पेश करने के लिए टिक-टॉक वीडियो अपलोड करता था।

उसने फेसबुक पर कई हिंसक संदेश पोस्ट किए थे- जिनमें लिखा था- 'मैं सब कुछ नष्ट कर दूंगा', 'शैतान अब तैयार है' और 'मेरा कहर देखें'।


बताया जा रहा है कि 27 सितंबर को एक विवाद के बाद उसने स्थानीय भाजपा नेता के 25 वर्षीय बेटे और उनके भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा उसने एक लड़की की भी हत्या कर दी थी, जिसने अश्विनी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

अश्विनी के सिर पर एक लाख रुपए का इनाम रखा गया था और इसके साथ ही वह बिजनौर के मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल था।