जिंदा महिला को चिता पर लिटाकर जलाने की कोशिश, पुलिस ने बचाई जान

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

जिंदा महिला को चिता पर लिटाकर जलाने की कोशिश, पुलिस ने बचाई जान

बिहार के भोजपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां एक विवाहित महिला को जिंदा चिता पर लिटा कर जलाने की कोशिश की गई। गनीमत रही कि इस दौरान एक स्थानीय व्यक्ति की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बचा लिया। महिला क


जिंदा महिला को चिता पर लिटाकर जलाने की कोशिश, पुलिस ने बचाई जानबिहार के भोजपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां एक विवाहित महिला को जिंदा चिता पर लिटा कर जलाने की कोशिश की गई।

गनीमत रही कि इस दौरान एक स्थानीय व्यक्ति की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बचा लिया। महिला के भाई ने आरोप लगाया है कि बच्चा नहीं होने पर ससुरालवालों ने उसकी बहन के साथ ऐसा बर्ताव किया है। फिलहाल महिला को अस्पताल में भर्ती में कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के सारीपुर गांव की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यहां सोन नदी के किनारे पहले एक महिला के साथ मारपीट की गई और फिर उसके बाद उसे जलाने का प्रयास किया गया। लेकिन तभी घटना की सूचना पुलिस को मिल गई।

जिसके बाद दारोगा अवधेश सिंह व एएसआई कैशर अली मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख महिला को जलाने का प्रयास कर रहे लोग फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने महिला को बेहोशी की हालत में संदेश रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की पहचान रवींद्र ठाकुर की पत्नी लक्ष्मी देवी के रूप में की गई है।

बता दें कि महिला को जलाने का आरोप उसके ससुराल वालों पर ही लगा है। स्थानीय अख़बार प्रभात ख़बर के अनुसार महिला के भाई गणेश ठाकुर का आरोप है कि उनकी बहन के साथ बच्चे की मांग को लेकर अक्सर मारपीट होती थी। भाई ने आरोप लगाया कि पिटाई के बाद महिला बेहोश हो गई, जिसके बाद उसे ज़िंदा जलाने की कोशिश की गई है।