प्रेग्नेंट महिलाओं ने यहां बेबी बंप के साथ किया गरबा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

प्रेग्नेंट महिलाओं ने यहां बेबी बंप के साथ किया गरबा

सूरत में रविवार को 50 से ज्यादा महिलाओं ने एक साथ अपने बेबी बंप के साथ गरबा खेला। दरअसल, गुजरात की पहचान ही गरबा है। यहां क्या बच्चा क्या बुजुर्ग हर कोई नवरात्रि में गरबा करता हुआ नजर आता है। सूरत में एक प्रेगनेंसी सेंटर ने प्रेग्नेंट लेडीज के लिए स


प्रेग्नेंट महिलाओं ने यहां बेबी बंप के साथ किया गरबासूरत में रविवार को 50 से ज्यादा महिलाओं ने एक साथ अपने बेबी बंप के साथ गरबा खेला। दरअसल, गुजरात की पहचान ही गरबा है। यहां क्या बच्चा क्या बुजुर्ग हर कोई नवरात्रि में गरबा करता हुआ नजर आता है।

सूरत में एक प्रेगनेंसी सेंटर ने प्रेग्नेंट लेडीज के लिए स्पेशल तौर पर यह आयोजन किया गया था। जहां बिना किसी डर के 50 से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया।


इस कार्यक्रम में एक साथ 50 गर्भवती महिलाओं ने भाग लिया था। इसमें डांस कर रही एक महिला ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मुझे पहले लगता था कि में प्रेग्नेंसी की वजह से गरबा नहीं खेल पाऊंगी।

लेकिन मैंने भी गरबा किया तो मुझे अच्छा लगा। साथ ही मैंने महसूस किया मेरी कोख में पल रहा बच्चा भी खुश था। उस दौरान ऐसा लग रहा था जैसे वह भी मेरे साथ गरबा खेल रहा है।