हिंसा की पुजारिन: गांधी जयंती पर साध्वी पर पोस्टर वार

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

हिंसा की पुजारिन: गांधी जयंती पर साध्वी पर पोस्टर वार

राकेश पाण्डेय देश भर में गांधी जयंती को अहिंसा के पर्व के तौर पर मनाया जा रहा है। वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी इंदौर में गांधी जी के हत्यारे गोडसे को देशभक्त बताने वालीं भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ पोस्टर लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ


हिंसा की पुजारिन: गांधी जयंती पर साध्वी पर पोस्टर वारराकेश पाण्डेय
देश भर में गांधी जयंती को अहिंसा के पर्व के तौर पर मनाया जा रहा है। वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी इंदौर में गांधी जी के हत्यारे गोडसे को देशभक्त बताने वालीं भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ पोस्टर लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर निशाना साधा है।

गांधी जयंती के मौके पर इंदौर में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ पोस्टर लगाया गया है जिसमें उन्हें 'हिंसा की पुजारन' बताया गया है। पोस्टर में महात्मा गांधी की भी तस्वीर है जिसके नीचे 'अहिंसा के पुजारी' लिखा गया है। विवेक खंडेलवाल ने ये पोस्टर लगवाया था। विवादित पोस्टर की भनक लगते ही बीजेपी कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और अपने हाथों से पोस्टर को वहां से हटाया।


दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान आगर-मालवा में बीजेपी प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंची साध्वी प्रज्ञा ने गोडसे को देशभक्त बताया था जिसके बाद पूरे देश में विवाद खड़ा हो गया था। मामला इस हद तक बढ़ गया था कि पीएम मोदी तक को मध्य प्रदेश में आखिरी चुनावी सभा के दौरान ये कहना पड़ा था कि वो साध्वी प्रज्ञा को दिल से कभी माफ नहीं करेंगे।