बच्चों के कारण राजनीति में देर से आईं प्रियंका

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

बच्चों के कारण राजनीति में देर से आईं प्रियंका

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में प्रियंका गांधी की एंट्री पर लग रहीं अटकलों पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जवाब दिया है। राहुल ने शुक्रवार को भुवनेश्वर में एक कार्यक्रम में कहा कि प्रियंका को राजनीति में लाने का फैसला काफी पहले ले लिया गया


बच्चों के कारण राजनीति में देर से आईं प्रियंकालोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में प्रियंका गांधी की एंट्री पर लग रहीं अटकलों पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जवाब दिया है।

राहुल ने शुक्रवार को भुवनेश्वर में एक कार्यक्रम में कहा कि प्रियंका को राजनीति में लाने का फैसला काफी पहले ले लिया गया था, लेकिन बच्चे छोटे होने के कारण वह देर से कांग्रेस में शामिल हो पाईं। 

राहुल ने कहा कि प्रियंका और उनकी सोच काफी मिलती है और ज्यादातर फैसलों पर दोनों की राय एक जैसी ही होती है।

राहुल ने कहा, 'मैंने 10 दिनों में कोई फैसला नहीं किया है। मैं बहुत पहले से उनसे राजनीति में आने पर बात कर रहा था। प्रियंका कह रही थीं कि उनके बच्चे छोटे हैं और मैं उनकी देखभाल पर ध्यान देना चाहती हूं। अब उनके बच्चे बड़े हो गए हैं। एक यूनिवर्सिटी की पढ़ाई कर रहा है और दूसरा यूनिर्वसिटी जाने को तैयार है। इस तरह की चर्चा हमारे बीच होती थी।'

प्रियंका को कांग्रेस का ट्रंप कार्ड के तौर पर देखा जा रहा है और ऐसा कहा जा रहा है कि यह फैसला राहुल ने अचानक लिया और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी इसकी खबर नहीं थी।