प्रियंका की गंगा यात्रा हमारे विकास का सबूत : CM योगी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

प्रियंका की गंगा यात्रा हमारे विकास का सबूत : CM योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां कांग्रेस महासचिव और पूर्वांचल प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की गंगा बोट यात्रा पर कटाक्ष किया और कहा कि गंगा की निर्मलता पर अब कांग्रेस समेत विपक्षी दलों को कोई भी प्रश्न उठाने का अधिकार नह


प्रियंका की गंगा यात्रा हमारे विकास का सबूत : CM योगीलखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां कांग्रेस महासचिव और पूर्वांचल प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की गंगा बोट यात्रा पर कटाक्ष किया और कहा कि गंगा की निर्मलता पर अब कांग्रेस समेत विपक्षी दलों को कोई भी प्रश्न उठाने का अधिकार नहीं है। क्योंकि प्रियंका वाड्रा का गंगा यात्रा करना, इस बात का सबूत है कि हमने विकास किया है।
प्रियंका की यात्रा पर चुटकी लेते हुए योगी ने विपक्षी दलों व राहुल गांधी को भी घेरा और कहा कि मुझे बड़ी प्रसन्नता हुई, कि प्रियंका प्रयागराज से वाराणसी तक गंगा में बोट के जरिए से यात्रा कर रही हैं। अच्छा होता राहुल गांधी भी साथ में होते हैं, अपने सहयोगी सपा-बसपा के मित्रों को साथ लेकर जाते और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते। क्योंकि पीएम मोदी के कारण आज गंगा चलने और आचमन करने लायक हुई है।
मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार को भाजपा राज्य मुख्यालय में प्रदेश सरकार के दो साल पूरे होने पर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे। इस दौरान वह विपक्षी दलों पर हमला करने पर पीछे नहीं रहे और कहा कि जिस कार्य को सपा-बसपा और कांग्रेस की प्रियंका वाड्रा की चार पीढ़ी नहीं कर पाई। आज वो कार्य प्रधानमंत्री मोदी के नमामि गंगे परियोजना से सफल हुआ है, इसलिए सभी को मोदी जी का आभार व्यक्त करना चाहिए। प्रियंका के काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश पर संतों के विरोध पर योगी ने कहा कि हमारे यहां हर व्यक्ति मंदिर में प्रवेश कर सकता है, किसी धर्म विशेष से जोडऩा इसे ठीक नहीं है, पर ये सरकार का विषय नहीं है।
योगी ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से सबसे ज्यादा समय तक प्रदेश में शासन किया लेकिन, इतने दिनों में प्रदेश को बीमारू राज्य की उपाधि दिलवाई। 24 माह पहले यूपी की पहचान दंगों से होती थी। हमने 24 महीने में प्रदेश की उन तस्वीर को बदलने की कोशिश की जिसके ऊपर कई बदनुमा दाग लगा था। पिछले दो वर्षों में प्रदेश की छवि बदली है। प्रदेश में विकास का माहौल बना है। जितना निवेश सपा-बसपा के 15 साल के कार्यकाल में नहीं आया उतना सिर्फ दो साल में आया है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री व एमएलसी विद्यासागर सोनकर उपस्थित रहे।