राहुल गांधी ने चूमी गरीब नवाज की चौखट

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

राहुल गांधी ने चूमी गरीब नवाज की चौखट

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पहुंचे। उन्होंने आस्थाना शरीफ में गरीब नवाज की मजार पर मखमली चादर और फूल पेश किए। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट सहित कई


राहुल गांधी ने चूमी गरीब नवाज की चौखटकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पहुंचे। उन्होंने आस्थाना शरीफ में गरीब नवाज की मजार पर मखमली चादर और फूल पेश किए।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे। इस दौरान दरगाह के कुछ हिस्से को खाली कराया गया।

कड़ी सुरक्षा के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सुबह करीब 9.15 बजे दरगाह पहुंचे। निजाम गेट से वे शाहजहांनी गेट, बुलंद दरवाजा होते हुए आस्थाना शरीफ पहुंचे। यहां उन्होंने सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की मजार शरीफ पर मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश किए।

उन्होंने दरगाह के कुछ हिस्सों को निहारा। आस्थाना शरीफ से बाहर आने पर खादिमों ने उनकी दस्तारबंदी की। खादिम गनी गुर्देजी ने उन्हें जियारत कराई।