राहुल गांधी के करीबियों को किनारे लगाया जा रहा: अशोक तंवर

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

राहुल गांधी के करीबियों को किनारे लगाया जा रहा: अशोक तंवर

नई दिल्ली। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अशोक तंवर ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। इससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अपने ट्विटर हैंडल से अशोक तंवर ने अपने इस्तीफे की जान


राहुल गांधी के करीबियों को किनारे लगाया जा रहा: अशोक तंवर
नई दिल्ली। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अशोक तंवर ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। इससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अपने ट्विटर हैंडल से अशोक तंवर ने अपने इस्तीफे की जानकारी दी।

तंवर ने ट्वीट किया, ”पार्टी कार्यकर्ताओं से लंबे वक्त तक विचार- विमर्श के बाद मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला किया है। उन्होंने यह भी लिखा कि उनके इस्तीफे की वजह कांग्रेसी और जनता अच्छी तरह से जानते हैं।”