कई दलों को ‘बंधन’ में बांधने जा रहे राहुल, गांधी मैदान में 28 साल बाद कांग्रेस की रैली

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

कई दलों को ‘बंधन’ में बांधने जा रहे राहुल, गांधी मैदान में 28 साल बाद कांग्रेस की रैली

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज बिहार के गांधी मैदान में जन आकांक्षा रैली को संबोधित करेंगे और बीजेपी के खिलाफ कई दलों को अपने ‘बंधन’ में बांधेंगे। यह रैली बिहार के गांधी मैदान में हो रही है। बता दें कि इस मैदान में कांग्रेस 28 साल बाद रैली कर रही ह


कई दलों को ‘बंधन’ में बांधने जा रहे राहुल, गांधी मैदान में 28 साल बाद कांग्रेस की रैलीकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज बिहार के गांधी मैदान में जन आकांक्षा रैली को संबोधित करेंगे और बीजेपी के खिलाफ कई दलों को अपने ‘बंधन’ में बांधेंगे। यह रैली बिहार के गांधी मैदान में हो रही है।

बता दें कि  इस मैदान में कांग्रेस 28 साल बाद रैली कर रही है। इससे पहले 1989 में पूर्व प्रधानमंत्री और राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी ने इस मैदान में रैली की थी। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी की बिहार में यह पहली रैली है। ऐसे में पार्टी की कोशिश है कि यह रैली सफल हो, जिससे अन्य दलों में पॉजिटिव संदेश जाए।

कांग्रेस नेता और एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा के मुताबिक, इस रैली के माध्यम से लोगों को बताया जाएगा कि बीजेपी किस तरह देश के गरीबों और आम आदमी को गुमराह कर रही है। इस वजह से रैली को जन आकांक्षा रैली नाम दिया है। इस रैली को लेकर पटना की सड़कों को बैनर और पोस्टर से लगा दिए गए हैं।