'रेप प्रूफ साड़ी' सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

'रेप प्रूफ साड़ी' सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

दिल्ली की एक आंटी ने हाल ही में लड़कियों के साथ होने वाले बलात्कार का दोषी उनके कपड़ों को बताया था। दिल्ली वाली आंटी का लड़कियों को ऐसा कमेंट भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर उसको लेकर आंटी की खूब आलोचना की गई। इस बात को बीते कुछ दिन हो गए हैं। लेकिन आंटी क


'रेप प्रूफ साड़ी' सोशल मीडिया पर हो रही वायरल
दिल्ली की एक आंटी ने हाल ही में लड़कियों के साथ होने वाले बलात्कार का दोषी उनके कपड़ों को बताया था। दिल्ली वाली आंटी का लड़कियों को ऐसा कमेंट भारी पड़ गया।

सोशल मीडिया पर उसको लेकर आंटी की खूब आलोचना की गई। इस बात को बीते कुछ दिन हो गए हैं। लेकिन आंटी के ऐसे कमेंट के बाद बोस्टन की एक कंपनी ने 'सुपर संस्कारी साड़ीज' की श्रंखला मार्किट में उतारी है। कंपनी का दावा है कि इन साड़ियों को पहनने से महिलाएं बलात्कार से बचेंगी।

बता दें कि कंपनी ने इन साड़ी की श्रंखला को लांच कर रूढ़िवादी और गंदी सोच वालों पर कटाक्ष किया है। इस देश में दिल्ली वाली आंटी जैसी सोच वाले कम नहीं हैं।

बदलते दौर में पहनावे को बलात्कार या छेड़छाड़ का जिम्मेदार मानने वालों की सोच रखने वालों की संख्या बढ़ ही रही है। इस कंपनी का मकसद ऐसी सोच रखने वालों पर कटाक्ष करना है।

कंपनी ने कटाक्ष वाले अंदाज़ में सुपर संस्कारी साड़ियों की अलग-अलग कीमत तय की है। साथ अलग-अलग उम्र वाले लोगों के लिए भी इसे बनाया है। कंपनी ने चुटकी लेते हुए यह दावा किया है कि यह सारी साड़ियां एंटी-रेप फैब्रिक और तकनीक से बनी हैं।

इन साड़ियों को लेकर कंपनी का कहना है कि जब कुछ दिखेगा नहीं तो बलात्कार कैसे होगा। वेबसाइट पर साड़ियों के कलेक्शन के साथ कुछ रकम दी गई है।