घर में घुसकर नाबालिग के साथ RAPE

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

घर में घुसकर नाबालिग के साथ RAPE

पंजाब के फ़िरोज़पुर में पिता की गाड़ी में बतौर हेल्पर काम करने वाले युवक ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ घर में घुस कर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर थाना सलेम टाबरी के अशोक नगर निवासी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तला


घर में घुसकर नाबालिग के साथ RAPEपंजाब के फ़िरोज़पुर में पिता की गाड़ी में बतौर हेल्पर काम करने वाले युवक ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ घर में घुस कर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर थाना सलेम टाबरी के अशोक नगर निवासी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। उधर, पुलिस ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच करवा दी और जहां से स्वैब जांच के लिए भेज दिए है। 

नाबालिग की शिकायत के मुताबिक उसकी मां की मौत हो चुकी है। वह पढ़ाई छोड़ने के बाद घर पर ही रहती है। जबकि पिता प्राइवेट गाड़ी चलाते है और आरोपी उनके साथ बतौर हेल्पर काम करता है। बुधवार को उसके पिता और चाचा अपने काम पर गए हुए थे। उसकी दादी और बाकी तीनों बहनें नीचे थी।

इसी दौरान आरोपी उनसे नजर बचा कर ऊपर कमरे में आ गया। आरोपी ने उसके कमरे की कुंडी लगाई और उसे जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। वहीं आरोपी ने किसी से बताने पर पिता को जान से मारने की धमकी दी। देर शाम को पिता घर लौटे तो उसने सारी जानकारी दी। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई।

थाना दरेसी के एसएचओ इंस्पेक्टर राजवंत पाल सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।