80 साल की उम्र में भी रतन टाटा हैं कुंवारे, 4 लड़कियों से हुआ प्यार, लेकिन नहीं हो पायी शादी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

80 साल की उम्र में भी रतन टाटा हैं कुंवारे, 4 लड़कियों से हुआ प्यार, लेकिन नहीं हो पायी शादी

नई दिल्ली। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा रिटायर हो चुके हैं। टाटा ग्रुप के तहत मौजूदा समय में 100 से ज्यादा कंपनी आती हैं। टाटा की चाय से लेकर 5 स्टार होटल तक, सूई से लेकर स्टील तक, लखटकिया नैनों कार से लेकर हवाई जहाज तक सब कुछ मिलता हैं। आज


80 साल की उम्र में भी रतन टाटा हैं कुंवारे, 4 लड़कियों से हुआ प्यार, लेकिन नहीं हो पायी शादीनई दिल्ली। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा रिटायर हो चुके हैं। टाटा ग्रुप के तहत मौजूदा समय में 100 से ज्यादा कंपनी आती हैं। टाटा की चाय से लेकर 5 स्टार होटल तक, सूई से लेकर स्टील तक, लखटकिया नैनों कार से लेकर हवाई जहाज तक सब कुछ मिलता हैं।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं रतन टाटा की लव लाइफ के बारे में जिसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था। सीएनएन इंटरनेशनल के टॉक एशिया प्रोग्राम के तहत दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था,'मुझे अपनी लाइफ में 4 बार प्यार हुआ, लेकिन चारों बार हालात ऐसे बने कि किसी न किसी कारण से सिर पर सेहरा बंधते-बंधते रह गया।'

दरअसल, टाटा की लव लाइफ भी काफी दिलचस्प रही है। उन्हें जिंदगी में चार बार प्यार हुआ, लेकिन एक से भी शादी नहीं हो पाई। रतन टाटा ने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने चार बार प्यार किया और यह प्यार इतना गहरा था कि शादी तक बात आ पहुंची थी। हालांकि, हर बार अंत में शादी नहीं हो सकी।

प्यार की इन चार कहानियों में सबसे ज्यादा सीरियस लव स्टोरी टाटा के अमेरिका में रहने से जुड़ी है। टाटा के अनुसार, "अमेरिका में हुए प्यार के बाद हम शादी करने वाले थे। उसी बीच मैं भारत लौट आया। उसे भी भारत आना था, लेकिन 1962 में भारत-चीन के बीच चल रहे युद्ध के कारण वो भारत नहीं आ पाई और कुछ साल बाद अमेरिका में ही उसने किसी और से शादी कर ली।" बता दें कि वे अपनी लव लाइफ के बारे में ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते हैं।