पानी पर बवाल: केजरीवाल ने मनोज तिवारी को दिया जवाब

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

पानी पर बवाल: केजरीवाल ने मनोज तिवारी को दिया जवाब

नई दिल्ली। दिल्ली में पानी के गुणवत्ता के उपर जमकर बयानबाजी हो रही है। एक तरफ केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है वहीं अब भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी आम आदमी पार्टी सरकार पर उंगली उठाई है। ऐसे में स


पानी पर बवाल: केजरीवाल ने मनोज तिवारी को दिया जवाबनई दिल्ली। दिल्‍ली में पानी के गुणवत्‍ता के उपर जमकर बयानबाजी हो रही है। एक तरफ केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने दिल्‍ली सरकार पर निशाना साधा है वहीं अब भाजपा के दिल्‍ली प्रदेश अध्‍यक्ष मनोज तिवारी ने भी आम आदमी पार्टी सरकार पर उंगली उठाई है।

ऐसे में सरकार का पक्ष रखने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल आज खुद सामने आए।  उन्‍होंने कहा कि इस पर केवल राजनीति की जा रही है। जबकि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री खुद साफ कह चुके हैं कि दिल्ली का पानी स्वच्छ है।

वहीं इससे पहले दिल्ली की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के निरीक्षण अभियान पर भाजपा ने निशाना साधा है। इसे चुनावी कसरत करार दिया है।

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि बीते साढ़े चार वर्षो तक दिल्ली सरकार सोती रही। मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों को सड़कों पर गड्ढे नजर नहीं आते थे, अब चुनाव नजदीक देखकर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का नाटक कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बताना चाहिए कि उन अनधिकृत कॉलोनियों का क्या होगा जहां वादा करने के बावजूद उन्होंने आजतक एक इंच भी सड़क नहीं बनाई है।

उन्होंने कहा कि नगर निगमों और लोकसभा चुनावों में मिली करारी हार से आप के मुखिया दहशत में आ गए हैं उन्हें दिल्ली से अपनी राजनीतिक विदाई लगभग तय नजर आ रही है। यही कारण है कि झूठ व भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।