रशियन लड़की को भारतीय मजदूर से हो गया प्यार, करेंगी शादी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

रशियन लड़की को भारतीय मजदूर से हो गया प्यार, करेंगी शादी

प्यार अंधा होता है ये बात रशियन लड़की के एक मजदूर के बेटे से प्यार करने पर साबित हो गयी। दरअसल, रूस से आयी एक अफसर ने गोवा के एक मजदूर के लड़के से शादी करने के फैसले के बाद सभी को अचरज में दाल दिया है। गोवा के मजदूर के लड़के की शादी अब विदेशी लड़की से ह


रशियन लड़की को भारतीय मजदूर से हो गया प्यार, करेंगी शादीप्यार अंधा होता है ये बात रशियन लड़की के एक मजदूर के बेटे से प्यार करने पर साबित हो गयी। दरअसल, रूस से आयी एक अफसर ने गोवा के एक मजदूर के लड़के से शादी करने के फैसले के बाद सभी को अचरज में दाल दिया है।

गोवा के मजदूर के लड़के की शादी अब विदेशी लड़की से होगी, ये रशियन दुल्हन पार्लियामेंट हाउस के इकॉनामिक्स डिपार्टमेंट की एक अफसर है, जो मजदूर के बेटे से प्यार करने लगी। दूल्हे का नाम नरेंद्र है जबकि रूस की लड़की का नाम अनस्तस्था है, जो नरेंद्र से मुलाकात के 3 साल बाद शादी करने को राज़ी हो गयी है, नरेंद्र की मुलाकात अनस्तस्था से करीब 3 साल पहले गोवा में हुई थी।

जहां वह एक बीयर बार काउंटर पर बारमैन काम करता था। दोनों के बीच अंग्रेजी में बातचीत शुरू हुई और फिर धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ गया। करीब ढाई साल तक वह नरेंद्र से मिलने के लिए भारत आती रही। इस दौरान सोशल मीडिया के जरिए उनकी बातचीत होती रही। इसके बाद अनस्तस्था ने उसे मॉस्को बुला लिया, जहां उन दोनों ने अगस्त में विधिवत शादी कर ली।

नरेंद्र के परिवार में मां के अलावा एक और भाई, एक बहन है। वह कुछ दिन पहले अपनी पत्नी अनस्तस्था को गांव ले गया था, बहुत अच्छा लगा और देखकर देसी दूल्हा और विदेशी दुल्हन दोनों ही खुश भी हुए। माता-पिता से मिलवाने के बाद अब वह उसके साथ रूस में ही रहने की तैयारी में है, इसके लिए उसने वीजा के लिए अप्लाई कर दिया है। 

जब लड़की से पूछा गया कि उसे लड़के में ऐसा क्या दिखा तो लड़की ने कहा -ईमानदारी।