सबरीमाला मंदिर: केन्द्रीय मंत्री ने कहा- यह हिंदुओं का ‘दिनदहाड़े रेप’

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

सबरीमाला मंदिर: केन्द्रीय मंत्री ने कहा- यह हिंदुओं का ‘दिनदहाड़े रेप’

केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में इस बार अनंत कुमार ने सबरीमाला को लेकर एक बयान दिया है। जिसमें उन्होंने सबरीमाला मामले पर केरल सरकार को घेरते हुए इसे हिंदुओं का दिनदहाड़े दुष्कर्म बताया है। वहीं


सबरीमाला मंदिर: केन्द्रीय मंत्री ने कहा- यह हिंदुओं का ‘दिनदहाड़े रेप’
केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में इस बार अनंत कुमार ने सबरीमाला को लेकर एक बयान दिया है। जिसमें उन्होंने सबरीमाला मामले पर केरल सरकार को घेरते हुए इसे हिंदुओं का दिनदहाड़े दुष्कर्म बताया है।

वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के ही नेता वी मुरलीधरन ने आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं का मंदिर में प्रवेश पूरी तरह से सुनियोजित था जिसके तहत दो माओवादी महिलाओं को पुलिस की देख रेख में मंदिर के अंदर ले जाया गया।

दरअसल एक इंटरव्यू में केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने केरल सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केरल सरकार सबरीमाला मामले में पूरी तरह से नाकाम रही है। एक तरह से ये हिंदुओं का दिनदहाड़े दुष्कर्म है। गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब अनंत ने कोई विवादित बयान दिया हो।