साध्वी प्राची ने प्रियंका गांधी को कहा ‘बरसाती मेंढक’

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

साध्वी प्राची ने प्रियंका गांधी को कहा ‘बरसाती मेंढक’

कांग्रेस महासचिव और लोकसभा चुनाव के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनाई गईं प्रियंका गांधी वाड्रा पर विवादित बयानों और चुटकियों का सिलसिला बरकरार है। अब विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने उन्हें बरसाती मेंढक बताया है। गौरतलब है कि इससे प


साध्वी प्राची ने प्रियंका गांधी को कहा ‘बरसाती मेंढक’कांग्रेस महासचिव और लोकसभा चुनाव के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनाई गईं प्रियंका गांधी वाड्रा पर विवादित बयानों और चुटकियों का सिलसिला बरकरार है। अब विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने उन्हें बरसाती मेंढक बताया है। गौरतलब है कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के कई नेता प्रियंका को लेकर विवादित टिप्पणियां कर चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साध्वी ने कहा- ‘प्रियंका पहले भी राजनीति में थीं। वो बरसाती मेंढक हैं। जब चुनाव आते हैं तभी राजनीति में आती हैं।’ साध्वी प्राची ने मोदी विरोधी मोर्चे को जवाब देते हुए कहा, ‘देश के अंदर मोदीजी को हराने के लिए कोई गठबंधन कर रहा है, कोई महासचिव बना रहा है। मोदी को हरा नहीं पाएंगे। क्योंकि शेर अकेला चलता है और भेड़ झुंड में।’

उल्लेखनीय है कि इससे पहले साध्वी प्रियंका गांधी की एंट्री को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर भी तंज कस चुकी हैं। तब उन्होंने कहा था कि मां-बेटे दोनों जमानत पर हैं, ऐसे में प्रियंका को लाना कांग्रेस की मजबूरी है। वरना पार्टी को संभालेगा कौन?

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस की तरफ से प्रियंका को तुरुप का इक्का बताए जाने पर तंज कसते हुए कहा था, ‘आपके पास तो जोकर भी है। अब सिर्फ जीजाजी ही बचे हैं उन्हें भी कोषाध्यक्ष बना दीजिए।’ उनके अलावा नीतीश सरकार के एक मंत्री ने कहा था, ‘सुंदरता से वोट नहीं मिलते।’ वहीं सुब्रमण्यन स्वामी ने प्रियंका गांधी को मानसिक रूप से बीमार बताते हुए कहा कि वो कब संतुलन खो बैठेंगी किसी को नहीं पता है।