समदर्शी संस्था ने कराई सात गरीब बालिकाओं की शादी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

समदर्शी संस्था ने कराई सात गरीब बालिकाओं की शादी

जसपुर। सामाजिक संस्था समदर्शी ने सभी 07 दूल्हों की बारात गाजे बाजे से नगर में निकाली। संस्था अध्यक्ष मोहम्मद यामीन ने नारियल फोड़कर बारात की चढ़त कराई। बारात को देखने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा। नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर दूल्हों का बधाई दी। बाद में धर्मा


समदर्शी संस्था ने कराई सात गरीब बालिकाओं की शादीजसपुर। सामाजिक संस्था समदर्शी ने सभी 07 दूल्हों की बारात गाजे बाजे से नगर में निकाली। संस्था अध्यक्ष मोहम्मद यामीन ने नारियल फोड़कर बारात की चढ़त कराई। बारात को देखने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा। नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर दूल्हों का बधाई दी। बाद में धर्मानुसार विवाह संपन्न कराए गए। महिला पुरूषों ने वर वधु को आर्शीवाद देकर विदा किया।
रविवार को समदर्शी संस्था द्वारा आयोजित गरीब कन्याओं की शादी समारोह में 07 दूल्हों को संस्था पदाधिकारियों ने संजीवनी अस्पताल के सामने से बग्गियों में बैठाया। उनके नेतृत्व में बैंडबाजों के बीच निकली बारात को देखने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने जगह जगह बारात पर फूल बरसाये। संस्था के पदाधिकारी एवं अन्य लोग बारात में नाचते गाते चल रहे थे। करीब दो घंटे की चढ़त के बाद बारात काशीपुर बस स्टेंड स्थित दुल्हन पैलेस में पहुंची। स्वागत कमेटी के सुरेन्द्र चैहान, कमल चैहान, डा.एमपी सिंह, डा.सुदेश, संजय राजपूत आदि ने बारात का स्वागत कर दूल्हों को बग्गियों से उतारा। संस्था की मीनाक्षी चैहान, डा.रेखा सिंह, डा.कविता ने दूल्हों की आरती उतारी। तथा विधायक आदेष चैहान, पूर्व सांसद बलराज पासी, गजेंद्र सिंह बिश्ट, पूर्व विधायक डा.षैलेंद्र मोहन सिंघल,डा.एमपी सिंह समेत संस्था पदाधिकारियों ने आर्षीवाद दिया।
इसके बाद मीडिया प्रभारी गुरदेव सिंह एवं प्रेम सहोता की देखरेख में सिख समाज के दूल्हों का विवाह गुरूद्वारे में कराया गया। हिन्दू लड़कियों के फेरे आर.पी सिंह, जगदीश सिंह, विजया सिंह, दलवीर चैहान, विरमल सिंह, हरकेश, ब्रजपाल सिंह ने विधिवत तरीके से कराए। पदाधिकारियों एवं नागरिकों ने वर वधु को आर्शीवाद प्रदान कर उपहार दिए। काली मंदिर समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने भी दूल्हा दुल्हन को उपहार दिए। वहीं कार्यक्रम में आजाद फाऊंडेशन ने जल की व्यवस्था की। इस मौके पर एएसपी जगदीष सिंह, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी जाहिद, अजय अग्रवाल,मुकेष कुमार, मुकेश पधान, प्रदीप गोयल, फुरकान, जफर अहमद,फईम,गजेंद्र सिंह,बलराम तोमर आदि ने भी वर वधु को आर्शीवाद दिया।