सर्व धर्म पार्टी 6 लोकसभा सीटों से लड़ेगी चुनाव : पाठक

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

सर्व धर्म पार्टी 6 लोकसभा सीटों से लड़ेगी चुनाव : पाठक

रायपुर। कांग्रेस एवं भाजपा द्वारा अपने शासन काल में भ्रष्टचार, बेरोजगारी, किसानों द्वारा आत्महत्या सहित 46 मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके केबिनेट के मंत्री एवं सांसदों द्वारा आमजनता के प्रति जवाबदेही में लापरवाही बरती गई है। 1993 से अस्त


सर्व धर्म पार्टी 6 लोकसभा सीटों से लड़ेगी चुनाव : पाठक रायपुर। कांग्रेस एवं भाजपा द्वारा अपने शासन काल में भ्रष्टचार, बेरोजगारी, किसानों द्वारा आत्महत्या सहित 46 मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके केबिनेट के मंत्री एवं सांसदों द्वारा आमजनता के प्रति जवाबदेही में लापरवाही बरती गई है। 1993 से अस्तित्व में आई सर्व धर्म पार्टी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर आम जनता की राय के अनुरूप काम कर रही है। 17वीं लोकसभा चुनाव में पार्टी छत्तीसगढ़ से 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 

रायपुर सीट पर प्रत्याशी घोषित किये जाने पर विचार विमर्श जारी है। उक्त जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश पाठक ने पत्रकारवार्ता में देते हुए बताया कि पार्टी के बिलासपुर हीरा सिंह कश्यप, सरगुजा से सुमित्रा सिंह पैकरा, दुर्ग से हैदर भाटी, जांजगीर चांपा से लला मनहर, कोरबा से अमित ओगरे अधिवक्ता, रायगढ़ से कमल सिंह मांझी प्रत्याशी होंगे। राजनांदगांव से निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार गुप्ता को पार्टी अपना समर्थन दे रही है। पाठक ने पत्रकारवार्ता में बताया कि देश में 15 लाख पदाधिकारी है। 

जिनमें 15 हजार सक्रिय सदस्य है एवं 23 हजार साधारण सदस्य है। देशभर में पार्टी 235 लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ रही है। 148  विधानसभा सीटों में आंध्रप्रदेश, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश एवं ओडि़सा से पार्टी के प्रत्याशी पूरे दमखम के  साथ चुनाव लड़ेगे। पत्रकार वार्ता में छत्तीसगढ़ महिला विंग के अध्यक्ष सुमित्रा सिंह पैकरा, युवा विंग की अध्यक्ष चांदनी देवांगन, नवीन साहू एवं राजा ठाकुर सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।