सपा में शामिल होंगी सावित्री बाई फुले

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

सपा में शामिल होंगी सावित्री बाई फुले

बहराइच से सांसद सावित्री बाई फुले भाजपा से इस्तीफा देने के बाद अब से कुछ ही देर में सपा की सदस्यता ग्रहण करने वाली हैं। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। बता दें कि सावित्री बाई भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद


सपा में शामिल होंगी सावित्री बाई फुलेबहराइच से सांसद सावित्री बाई फुले भाजपा से इस्तीफा देने के बाद अब से कुछ ही देर में सपा की सदस्यता ग्रहण करने वाली हैं। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। बता दें कि सावित्री बाई भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाने के साथ ही सरकार को आरक्षण खत्म करने की कोशिश करने वाला करार दिया।

सावित्री बाई फुले लंबे समय से भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। शनिवार को जिस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाजीपुर में महाराज सुहेलदेव पर डाक टिकट जारी करने गए, उसी समय सावित्री फुले राजधानी में धरने पर बैठी थीं। उन्होंने सुहेलदेव के नाम के आगे पासी नहीं लगाने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति के महापुरुषों के साथ भेदभाव कर रही है।

लखनऊ को राजा लखन पासी ने बसाया था, लेकिन सरकार इसका नाम लक्ष्मणपुरी करना चाहती है। बाराबंकी और सीतापुर के महाराजा भी पासी थी, लेकिन उनकी अनदेखी की जा रही है। सावित्री बाई फुले ने भाजपा के खिलाफ अनुसूचित जाति, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों की लामबंदी की अपील की।