जामा मस्जिद में शाही इमाम पंजाब ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

जामा मस्जिद में शाही इमाम पंजाब ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

लुधियाना। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज यहां जंग-ए-आजादी की साक्षी रही ऐतिहासिक जामा मस्जिद लुधियाना के मुख्यद्वार पर शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके साथ ही मदरसा जामिया हबीबिया के बच्चों ने राष्ट्रीय


जामा मस्जिद में शाही इमाम पंजाब ने राष्ट्रीय ध्वज फहरायालुधियाना। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज यहां जंग-ए-आजादी की साक्षी रही ऐतिहासिक जामा मस्जिद लुधियाना के मुख्यद्वार पर शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके साथ ही मदरसा जामिया हबीबिया के बच्चों ने राष्ट्रीय गीत गाया। 

इस अवसर पर शाही इमाम ने कहा कि आज का दिन इतिहास में इस बात का साक्षी है कि जंग-ए-आजादी में आज के दिन ही अंग्रेज सरकार से हम भारतीयों ने पूर्ण आजादी की मांग की थी और लुधियाना में आज के दिन ही 1932 में लुधियाना की शाही मस्जिद पर तीन सौ गोरे सिपाहियों का घेरा तोड़ कर स्वतंत्रता सेनानी मौलाना हबीब उर रहमान लुधियानवी (प्रथम) ने तिरंगा झंडा फहराया था। शाही इमाम ने कहा कि इतिहास में आज का दिन जंग-ए-आज़ादी के अनमोल क्षणों का गवाह है इस लिए ही आज़ादी के बाद आज के दिन को गणतंत्र दिवस के लिए चुना गया और देश के हर एक नागरिक के सम्मान के लिए एक ऐसा संविधान बनाया गया जिस से आज हर एक भारतीय स्वतंत्र है।