राज बब्बर की जगह चुनाव लड़ेंगे शायर इमरान प्रतापगढ़ी, क्या वोटर्स में बदलेंगे उनके फैंस?

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

राज बब्बर की जगह चुनाव लड़ेंगे शायर इमरान प्रतापगढ़ी, क्या वोटर्स में बदलेंगे उनके फैंस?

मुरादाबाद। मुरादाबाद लोकसभा सीट पर फ़िल्मी दुनिया से सियासत में कूदे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने मैदान छोड़ दिया है। अब वह फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ेंगे। इस सीट पर कांग्रेस ने अदब से सियासत में उतरे मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी को प्रत्याशी बना


राज बब्बर की जगह चुनाव लड़ेंगे शायर इमरान प्रतापगढ़ी, क्या वोटर्स में बदलेंगे उनके फैंस?मुरादाबाद। मुरादाबाद लोकसभा सीट पर फ़िल्मी दुनिया से सियासत में कूदे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने मैदान छोड़ दिया है। अब वह फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ेंगे। इस सीट पर कांग्रेस ने अदब से सियासत में उतरे मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी को प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस ने मुरादाबाद सीट से प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर का नाम घोषित किया था। इसको लेकर कांग्रेसियों में तो जबरदस्त उत्साह था, लेकिन राज बब्बर की जनसभा की तारीख़ लगातार खिसकने से मुरादाबाद में दिलचसपी कम होने की चर्चाएं आम हो गईं।

आखिरकार कांग्रेस महासचिव मुकुल वार्ष्णेय की ओर से जारी दूसरी सूची में राज बब्बर के स्थान पर प्रतापगढ़ के शायर इमरान को प्रत्याशी बनाया गया। अदबी शोहरत हासिल कर इमरान पहली मर्तबा सियासत में उतरे हैं। अब शायरी के जरिए युवा दिलों की धड़कन बने इमरान अपने चाहने वालों को वोटर के रूप में बदल पाएंगे।