महिलाओं को देख अश्लील हरकत करने वाले को शिवसेना की महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर पीटा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

महिलाओं को देख अश्लील हरकत करने वाले को शिवसेना की महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर पीटा

मुंबई। डोम्बिवली में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकत करने के आरोप में शिवसेना की महिला कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एक शख्स को पकड़ा और उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। पीटने के बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। अब इस घटना का एक वीडियो सामने आया


महिलाओं को देख अश्लील हरकत करने वाले को शिवसेना की महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर पीटामुंबई। डोम्बिवली में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकत करने के आरोप में शिवसेना की महिला कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एक शख्स को पकड़ा और उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। पीटने के बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। अब इस घटना का एक वीडियो सामने आया है।

वारदात डोम्बिवली के नांदीवली टेकडी इलाके की है। आरोपी एक इलेक्ट्रॉनिक शॉप का मालिक है। युवक की पिटाई करने वाली महिलाओं का आरोप है कि वह हर दिन दुकान के बाहर खड़े होकर महिलाओं को अश्लील इशारे करता था और विरोध करने पर उनके साथ गालीगलौज करता था।

मंगलवार को भी उसने एक महिला एक साथ यह हरकत दोहराई। जिसके बाद वह स्थानीय शिवसेना कार्यालय पहुंची और वहां मौजूद महिला कार्यकर्ताओं को आपबीती सुनाई।