यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में सिंगर शिवानी भाटिया की मौत

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में सिंगर शिवानी भाटिया की मौत

मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में सिंगर शिवानी भाटिया की मौत हो गई है। शिवानी भाटिया और उनके पति निखिल भाटिया नोएडा से आगरा जा रहे थे। हादसे में उनके पति भी घायल हुए हैं, उनकी हालत गंभीर है। हादसा मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार त


यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में सिंगर शिवानी भाटिया की मौतमथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में सिंगर शिवानी भाटिया की मौत हो गई है। शिवानी भाटिया और उनके पति निखिल भाटिया नोएडा से आगरा जा रहे थे। हादसे में उनके पति भी घायल हुए हैं, उनकी हालत गंभीर है। हादसा मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार तड़के हुआ। बताया जाता है कि शिवानी भाटिया अपने पति नितिन भाटिया के साथ कार से आगरा जा रही थीं। सुरीर के पास उनकी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर ने मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर एक्सप्रेसवे के कर्मचारी और पुलिसकर्मी पहुंचे। उन्होंने घायल शिवानी और निखिल को कार से बाहर निकाला। इसके बाद मथुरा के नयति हॉस्पिटल में भर्ती कराया। 

इलाज के दौरान शिवानी भाटिया ने दम तोड़ दिया। वहीं उनके पति निखिल भाटिया की गंभीर हालत देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिवारीजन बिना पोस्टमार्टम कराए शिवानी का शव दिल्ली ले गए हैं।