BJP के सामने नहीं टिक पाएगा सपा-बसपा गठबंधनः सूर्यप्रकाश

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

BJP के सामने नहीं टिक पाएगा सपा-बसपा गठबंधनः सूर्यप्रकाश

इफ्तखार अर्शी, ठाकुरद्वारा। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश पाल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की आंधी को सपा-बसपा गठबंधन नहीं रोक पाएगा। लोकसभा चुनाव में स्वार्थपूर्ण गठबंधन बिखरर जाएगा। कांग्रेस पर भी निशाना सा


BJP के सामने नहीं टिक पाएगा सपा-बसपा गठबंधनः सूर्यप्रकाशइफ्तखार अर्शी, ठाकुरद्वारा। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश पाल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की आंधी को सपा-बसपा गठबंधन नहीं रोक पाएगा। लोकसभा चुनाव में स्वार्थपूर्ण गठबंधन बिखरर जाएगा। कांग्रेस पर भी निशाना साधकर भाजपा कार्यकर्ताओं से भ्रमित नहीं होकर चुनाव में जुटने की अपील की।

रामूवाला गनेश स्थित लक्ष्य फार्म हाउस पर आयोजत नवनियुक्त पदाधिकारी स्वागत समारोह में भाजपा नेता राजपाल चैहान ने सूर्यप्रकाश पाल को तलवार भेंट की। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय स्तर की पार्टी है, जिसकी नीतियां सभी जातियों और धर्मों के लिए समान है।

सपा-बसपा एक जाति विशेष के आधार पर राजनीति करती हैं। दोनों पार्टियों के मुखिया ने स्वार्थ की पूर्ति के लिए समझौता किया है। यह समझौता ज्यादा दिन टिकने वाला नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधकर कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस का राज रहा है, लेकिन पार्टियों ने कुर्सी पर काबिज रहने के लिए कार्य किए हैं। देश और जनहित में कोई भी कार्य नहीं किया है, बल्कि देश को बर्बाद किया है।

इस बीच भाजपा सरकार की आयुष्मान, उज्ज्वला, दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण और प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर स्वच्छ भारत अभियान की उपलब्धियां भी गिनाई। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गठबंधनों को लेकर भ्रमित होने की बजाए चुनावी तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने 2019 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की जीत का दावा किया। इसके बाद भाजपा नगराध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता के प्रतिष्ठान पर भी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया। इसमें सत्यपाल सिंह, रामगोपाल सिंह, सतेंद्र चैधरी, मयंक सिंघल, राजकुमार पंडा, भजन पाल ंिसह, डा. वीर सिंह सैनी, भानूप्रताप सिंह, मनोज चैहान, गौरव वर्मा, आशुतोष अग्रवाल, पवन पुष्पद, उमेश गुप्ता, साजन शर्मा, अर्चित चैहान आदि थे।