मंत्रीजी के जोरदार स्‍वागत के दौरान ढह गया स्‍टेज

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

मंत्रीजी के जोरदार स्‍वागत के दौरान ढह गया स्‍टेज

मध्य प्रदेश में डेढ़ दशक बाद कांग्रेस वापस सत्ता में आयी है। कमलनाथ मुख्यमंत्री बने हैं। सरकार का काम-काज सुचारू रूप से चल सके, इसके लिए मंत्रिमंडल का गठन किया गया। कई लोगों को मंत्रीपद की शपथ दिलाई गई। इनमें लखन सिंह घनघोरिया भी शामिल हैं। उन्हें स


मंत्रीजी के जोरदार स्‍वागत के दौरान ढह गया स्‍टेज
मध्य प्रदेश में डेढ़ दशक बाद कांग्रेस वापस सत्ता में आयी है। कमलनाथ मुख्यमंत्री बने हैं। सरकार का काम-काज सुचारू रूप से चल सके, इसके लिए मंत्रिमंडल का गठन किया गया। कई लोगों को मंत्रीपद की शपथ दिलाई गई। इनमें लखन सिंह घनघोरिया भी शामिल हैं।

उन्हें सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग सौंपा गया है। राज्य की सत्ता में वापस आने पर पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच खुशी देखी जा रही है। जगह-जगह नेताओं और मंत्रियों का जोरदार स्वागत किया जा रहा है।

इसी क्रम में जबलपुर में नवनियुक्त मंत्री लखन सिंह घनघोरिया के स्वागत के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। लेकिन इस कार्यक्रम के बीच में ही मंच ढह गया। हालांकि, इस घटना में किसी के गंभीर रूप से चोटिल होने की सूचना नहीं है।

एएनआई के अनुसार, लखन घनघोरिया के स्वागत के लिए उनके समर्थकों द्वारा जबलपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद थे। मंत्रीजी के स्वागत के लिए क्षमता से ज्यादा लोग मंच पर चढ़ गए।

मंच अधिक लोगों के वजन की वजह से ढह गई। हालांकि, मंच पर मौजूद मंत्रीजी के सुरक्षाकर्मियों और उनके समर्थकों ने उन्हें वहां से सुरक्षित निकाल लिया। इस घटना के बाद से वहां थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया था।