बहन से छेड़छाड़ के शक में रेत दिया युवक का गला

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

बहन से छेड़छाड़ के शक में रेत दिया युवक का गला

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में बहन से छेड़छाड़ के शक में आरोपी ने युवक की गला रेतकर हत्या कर दी थी। फिर उसका चेहरा कुचल दिया था। ताकि शव की पहचान न हो सके। मृतक की शिनाख्त फैसल (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने दो आरोपियों को प


बहन से छेड़छाड़ के शक में रेत दिया युवक का गलानई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में बहन से छेड़छाड़ के शक में आरोपी ने युवक की गला रेतकर हत्या कर दी थी। फिर उसका चेहरा कुचल दिया था। ताकि शव की पहचान न हो सके। मृतक की शिनाख्त फैसल (19) के रूप में हुई है।

पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। मुख्य आरोपी बालिग है या नाबालिग पुलिस जांच कर रही है। दूसरे आरोपी की पहचान वासित (19) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर भी विवाद था।

पुलिस के मुताबिक फैसल परिवार के साथ गली नंबर-19, न्यू मुस्तफाबाद में रहता था। परिवार में पिता जलालुद्दीन, मां नफीसा के अलावा बड़ी बहन व चार छोटे भाई हैं।

फैसल जाफराबाद में एक जींस फैक्टरी में काम करता था। 25 सितंबर दोपहर के समय वह घर से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा।