गठबंधन सिर्फ हौवा, प्रियंका का असर नहीं: योगी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

गठबंधन सिर्फ हौवा, प्रियंका का असर नहीं: योगी

लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री और एसपी-बीएसपी गठबंधन का भारतीय जनता पार्टी पर कोई असर नहीं होगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऐसा मानते हैं और उन्होंने ताजा इंटरव्यू में ये बातें कहीं। लोकसभा चुनाव की त


गठबंधन सिर्फ हौवा, प्रियंका का असर नहीं: योगी लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री और एसपी-बीएसपी गठबंधन का भारतीय जनता पार्टी पर कोई असर नहीं होगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऐसा मानते हैं और उन्होंने ताजा इंटरव्यू में ये बातें कहीं। लोकसभा चुनाव की तारीख सामने आने के बाद यह योगी का पहला इंटरव्यू है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने गठबंधन किया है। वहीं चुनाव से पहले प्रियंका की राजनीति में आधिकारिक एंट्री पर भी सबकी नजरें थीं।